फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओझागंज में गुमटी का ताला तोड़कर चोरी

Fri, 05 May 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज बाजार में गुमटी का ताला तोड़कर कर चोर नगदी समेत अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज बाजार के रहने वाले हशमत अली मदरसा के पास गुमटी में अपनी दुकान चलाते हैं। शाम सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार रात चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर तीन हजार नगद,गैस सिलेंडर, सहित दुकान में रखा सामान उठा ले गये। सुबह पांच बजे जब हशमत अली दुकान पर गये तो वहां पर सामान बिखरा मिला। कुछ ही देर में आसपास के लोग जुट गए। हशमत अली ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें