मानिक चंद। ब्लॉक सभागार साऊंघाट में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर गोष्ठी हुई। प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित पात्र लाभार्थियों सुरैया खातून, समसुल, राबिया खातून, आयशा खातून, समीना, सफीदुन्निसा को ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार व बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आवास की चाभी का वितरण किया गया। आतंकी हमले में मृतक सैलानियों के आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत नंदलाल राम, मंडल अध्यक्ष कमेन्द्र चौहान, रीता चौधरी, लालजी कन्नौजिया, मनोज वर्मा, श्याम मिलन, राशिद खान, सुभाषचन्द्र निरंकारी, बीएमएम राजमणि सहित समूह की अन्य महिलाएं एवं लाभार्थी मौजूद रहे। संवाद