बस्ती। नगर से निकल रहे कूड़ा- कचरा का निस्तारण के लिए एक और मटीरियल रिकवर फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निर्माण कोठवा भरतपुर में कराया जाएगा। भूमि पूजन के साथ कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरू करा दिया है। पिछले दिनों वाहन चालकों ने परेशानियां बताई थीा। उनका कहना था कि एक ही डंपिंग स्टेशन होने से सुदूर जाकर कूड़ा निस्तारण कराना पड़ता है। इससे वक्त अधिक लगता है, खतरा भी रहता है। एसडीएम/ईओ सुनिष्ठा सिंह का कहना है कि एक और एमआरएफ सेंटर बनने से सहूलियत मिलेगी। भूमि नहीं मिलने से सेंटर के निर्माण में देरी हो रही थी। संवाद