फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला अस्पताल में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

Thu, 18 Sep 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दो अक्तूबर तक चलने वाले अभियान स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय बस्ती में किया गया। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने गोष्ठी में अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी बताया। इसमें चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, काउंसलर्स आदि कर्मियों ने प्रतिभाग किया। सीएमएस ने कहा कि इस भाव व प्रेरणा के साथ मरीज की सेवा करें कि नजीर बन जाए। मातृ एवं बाल स्वास्थ्य देखभाल की सेवाएं, प्रसव पूर्व देखभाल जांच एवं परामर्श की सेवाएं सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर आह्वान किया। टीकाकरण में लापरवाही न करने और काउंसलर को निर्देशित किया गया कि किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण के संबंध में जागरूक किया जाए। इस मौके पर डॉ. सुधांशु द्विवेदी, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. संतोष मौर्य, डॉ. ममता रानी, डॉ. विमल द्विवेदी, डॉ. पीएल गुप्ता, राकेश पांडेय, शैलेंद्र राय, सितारा देवी, सिराजुद्दीन मलिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें