गौर। नवरात्र की गहमागहमी के बीच रविवार को रेलवे स्टेशन चौराहे से दूसरे समुदाय के कुछ नाबालिग बिना परमिशन जुलूस के साथ बाजार की ओर बढ़े। स्थानीय लोगों ने सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ब्लॉक गेट पर रोककर समझा कर लौटा दिया। प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने चेताया कि त्योहार के दौरान बिना अनुमति किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। संवाद