नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम खुटहन के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम बेलाड़ी निवासी बलविंदर सिंह किसी काम से जा रहे थे। अभी वह नगर थाना क्षेत्र के बस्ती-कलवारी मार्ग पर स्थित खुटहन के पास पहुंचे ही थे, तभी तेज रफ्तार जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद समाजसेवी इरफान अंसारी ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस घायल को अस्पताल भेजवाया। संवाद