फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नौ वर्ष पुराने मामले का सुलह-समझौते से कराया निस्तारण

Thu, 17 Jul 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
असनहरी (शनिचरा) गांव में आयोजित मोबाइल कोर्ट में मामलों की सुनवाई करते ग्राम न्यायाधिकारी
विज्ञापन
भानपुर। ग्राम न्यायालय भानपुर की ओर से बुधवार को क्षेत्र के असनहरी ग्राम पंचायत के शनिचरा में मोबाइल कोर्ट लगा। ग्राम न्यायाधिकारी गौरव दीप सिंह ने नौ मामलों का निस्तारण कराया। वर्षों से चल रहे फौजदारी के नौ मामलों का सुलह समझौते के आधार पर मौके पर ही निस्तारण कराया। सरकार बनाम अजय कुमार के नौ वर्ष पुराने मुकदमे का निस्तारण होते ही दोनों पक्षों ने खुशी जताई। इसी प्रकार आठ और मामले भी निस्तारित किए गए। ग्राम न्यायाधिकारी ने कहा कि मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य पीड़ित के पास न्याय पहुंचाना और वादों का त्वरित निस्तारण करना है। ग्राम प्रधान प्रेम प्रकाश, सचिव आदर्श पांडेय, स्टेनो अशोक सिंह, संतवली, अनुभव चौधरी, शैलेंद्र उपाध्याय, एडवोकेट सुरेंद्र प्रताप सिंह, लोकनाथ उपाध्याय, विनोद पांडेय, केपी सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें