छावनी। क्षेत्र के अमोढ़ा कस्बे में मदरसा महबूबिया बदरूल उलूम में जश्न - ए -दस्तार बंदी एवं तकरीरी और नातिया मुशायरा का आयोजन हुआ।
कारी निफताहुल हक ने तिलावत कुरान पाक पढ़ने के साथ कार्यक्रम शुरु हुआ। मुख्य वक्ता मुख्ती मसिउदीन असमती ने कहा कि पैगंबर साहब सारी दुनिया के लिए रहमत बनकर दुनिया में आए हैं। अक्तर हुसैन अलीमी ने कहा कि पैगंबर साहब की तालीम हम लोगों के लिए पथ प्रदर्शक का काम करता हैं। नातिया मुशायरे में शायर अम्बर मुशाहिदी ने नातिया कलाम पेश किया। जाकीर इस्माईली, गुलाम गौस तनवीरी ने भी अपनी बाते कही। इसके बाद मदरसे से धार्मिक शिक्षा हाफिज की तालीम पूरी कर चुके हाफिज बने नूरे अनस, मुख्तार, गुलाम, गुफरान चारो छात्रों के सिर आए हुए मौलाना के द्घारा महफिल में दस्तारबंदी किया गया।