फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार्तिक महोत्सव के 18वें दिन निकाली गई प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। राममड़ैया महादेवा में कार्तिक महोत्सव के 18वें दिन शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में प्रभातफेरी निकाली गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रभातफेरी भजन-कीर्तन, श्रीराम संकीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंची। कथा व्यास पंडित कृष्ण कुमार शुक्ल ने श्रद्धालुओं को कार्तिक माह के महात्म्य और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का श्रवण कराया। उन्होंने कार्तिक स्नान, दीपदान और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पवित्र माह में भगवान की आराधना करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। कार्यक्रम के अंत में आरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें