बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर गांव निवासी अधेड़ की विषैले सर्प के काटने से हालात बिगड़ गई। चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां खलीलाबाद पहुंचते ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बानपुर निवासी मधई (50) मंगलवार की सुबह करीब सात बजे खेत जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी विषैले सर्प ने उसके पैर में काट लिया। परिजन आनन-फानन अस्पताल ले गए, जहां हालत बिगड़ता देख चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। संवाद