फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञाप

विज्ञापन
हर्रैया मेंं तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
हर्रैया। भाकियू की हर्रैया इकाई द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार अभय राज को ज्ञापन सौंपा।यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिया, लेकिन अब तक किसी भी बिंदु पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से कहा गया है कि साधन सहकारी समितियों पर यूरिया की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है। किसानों से प्रति बोरी 1500 रुपये तक वसूले जाने की शिकायत है। इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश दूबे,सीताराम चौधरी, सुभाष देवी, शैलेश कुमार, रामचंद्रर सिंह कमलेश सहित अन्य किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें