बभनान के राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज की परिसर में गेट पर गिरा नीम का पेड़-संवाद
बभनान। सोमवार को सुबह नगर पंचायत बभनान के लक्ष्मी बाई वार्ड में अचानक नीम का विशालकाय का पेड़ गिर गया। जिसके चलते विद्यालय का गेट टूट गया और चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय पेड़ गिरा उसे समय बच्चे भी नहीं थे। अक्सर आसपास व स्कूल के बच्चे यही खेलते थे। अब विद्यालय के गेट से आना-जाना बंद हो गया है। आसपास के लोग रास्ता बदल कर आ रहे हैं।