दुबौलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही किशोरी को छेड़ने के आरोप में ग्रामीणों ने आशिक मिजाज युवक को पकड़कर पेड़ में बंधा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई और शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
बताया जा रहा है कि एक गांव की किशोरी सोमवार को स्कूल जा रही थी। उसी गांव का युवक उसके सामने अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर युवक गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने उसे गन्ने के खेत से पकड़ लिया और गांव में ले जाकर पेड़ में बांध दिया।
थानाध्यक्ष मोतीचंद्र ने बताया कि आरोपी को शांतिभंग में चलान किया गया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। संवाद