महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के अयोध्या-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर स्थित भदावल बाजार में शनिवार रात लगभग 8 बजे अचानक एक गुमटी में आग लग गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड काे सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक गुमटी में रखा कोई भी सामान बचाया नहीं जा सका था। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि परसौड़ा निवासी त्रिभुवन चौहान पुत्र सुखदेव चौहान गुमटी में किराने की दुकान चला रहे थे। संवाद