फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। साहित्यिक संस्था अदबी संगम की ओर से जिला पंचायत कार्यालय के निकट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ. वीके वर्मा ने काव्य पाठ किया। ...वातावरण निराला कर दो, मौसम को मतवाला कर दो, कर्मठता का दीप जलाकर चारों तरफ उजाला कर दो..सुनाकर कर्मठता और सकारात्मक सोच का संदेश दिया। अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग कहा, सत्य अहिंसा को अपनाएं, राष्ट्र प्रेम का अलख जगाएं, अपने सत्कर्मों के बल पर गांधी राष्ट्रपिता कहलाए। सम्मेलन में विनोद उपाध्याय, डॉ. अफजल हुसैन, दीपक सिंह प्रेमी, जगदंबा प्रसाद भावुक, राहुल चौहान, हरिकेश प्रजापति, डॉ. पारस वैद्य, सागर गोरखपुरी और केके उपाध्याय ने काव्य पाठ किया। रचनाओं को श्रोताओं ने खूब सराहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें