फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दस रुपये का सफर, 200 खर्च कर रहे यात्री

Fri, 08 Mar 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे बोर्ड की ओर से गोविंद नगर, टिनिच, परसा तिवारी, लखपत नगर रेलवे स्टेशनों पर पैसेंजर ट्रेनों के साथ मनवर संगम एक्सप्रेस का ठहराव तीन फरवरी से अग्रिम आदेश के लिए निरस्त कर दिया गया है। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को 10 रुपये की जगह 200 रुपये खर्च कर प्राइवेट वाहनों से गंतव्य तक यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

आजादी के बाद से गरीबों को कम पैसे में यात्रा कराने के लिए सरकार की ओर से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया गया था। यह ट्रेनें सभी छोटे और बड़े रेलवे स्टेशनों पर रुकती थीं, जहां से गरीब-अमीर सभी लोग पैसेंजर ट्रेनों से सफर कर रहे थे। मगर, रेलवे बोर्ड की ओर से पहली बार गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच स्थित चार रेलवे स्टेशनों पर पैसेंजर ट्रेन के अलावा मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अग्रिम आदेश के लिए निरस्त कर दिया गया है।
ऐसे में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों का समय और पैसा दोनों अधिक खर्च हो रहा है। स्थिति यह है कि जो सफर दस रुपये में होता था, उसके लिए अब 200 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

टिनिच से चुरेब रेलवे स्टेशन तक का पैसेंजर ट्रेन का किराया 10 रुपये है। पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को प्रतिदिन 10 रुपये में यात्रा पूरी हो जाती थी। मगर, ट्रेन बंद होने से प्राइवेट वाहनों से प्रतिदिन अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में ट्रेन का ठहराव बहाल करना बेहद आवश्यक है।
विजय पाठक, टिनिच बाजार



ग्रामीण क्षेत्र के यात्री कम पैसे में हां पैसेंजर ट्रेनों के माध्यम से आसानी से अपनी यात्रा पूरी कर लेते थे। अब लोगों को 100-200 रुपये खर्च कर बाइक में पेट्रोल भरना पड़ रहा है। टिनिच रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के साथ मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बंद होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
जितेंद्र कुमार अग्रहरि, टिनिच बाजार

रेलवे बोर्ड की ओर से पैसेंजर ट्रेनों के अलावा टिनिच रेलवे स्टेशन पर मनवर संगम एक्सप्रेस का ठहराव अग्रिम आदेश के लिए एक माह से निरस्त चल रहा है। अभी इन स्टेशनों पर पैसेंजर ट्रेनों के स्टॉपेज का कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन

-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें