फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिन दहाड़े कार को निशाना बनाकर लहराया तमंचा

Sat, 20 Apr 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के यूनियन बैंक के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के पचपेड़िया मार्ग के पास मोड़ पर गमछा बांधे बाइक सवार बदमाशों के कार रोक कर तमंचा तान देने से दहशत फैल गई। कार की अगली सीट पर बैठे युवक के हाथ पकड़ लेने की वजह से फायर नहीं कर सका। शोर मचाने पर बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना के बावजूद पुरानी बस्ती पुलिस की हीलाहवाली के कारण हमलावर भाग निकलने में सफल रहे। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस सेल की मदद से हमलावरों की खोजबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चिकवाटोला निवासी मजहर आजाद ने तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर 1:45 बजे के करीब उनका बेटा प्रिंस चाची को डाॅक्टर का उपचार कराने कार से मालवीय रोड के एक अस्पताल पर जा रहा था। दक्षिण दरवाजा रोड पर स्थित यूनियन बैंक पचपेड़िया मोड के पास पहले से खड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने रुकने का इशारा किया। कार रोककर शीशा नीचे करते ही तमंचा निकालकर ट्रिगर दबाने लगा।
विज्ञापन

बेटे ने हाथ आगे बढ़ाकर उसका हाथ मोड़ दिया और फायर नहीं हो सका। तब तक कार का चालक गाड़ी घर की तरफ मोड़ दिया। भगदड़ और शोर होने पर बदमाश भाग गए। इसकी सूचना तत्काल पुरानी बस्ती थाने को दी गई। थाने से चौकी इंचार्ज दक्षिण दरवाजा को कार्रवाई के लिस कहा गया। मगर, चौकी इंचार्ज हीलाहवाली करने में काफी समय गंवा दिए। बाद में यह कहते हुए पल्ल झाड़ लिया कि घटना कोतवाली क्षेत्र की है।
विज्ञापन

कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि कुछ लोगों से इंस्टाग्राम पर बातचीत होने की बात बताई जा रही है। सर्विलांस सेल से इसकी जांच कराई जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें