फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांचवें दिन भी नहीं मिली सरयू नदी में कूदी युवती

विज्ञापन
कलवारी क्षेत्र के लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर स्थित सरयू नदी के पुल के पास युवती की तलाश करती एसडीआ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलवारी। लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर सरयू नदी पर बने पुल से नदी में कूदने वाली युवती रविवार को भी नहीं मिली। एसडीआरएफ के प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पूरे दिन सर्च अभियान चलाया गया। किंतु नदी में डूबी सुमन का पता नहीं चल सका। उनका मानना है कि युवती नदी के तल में रेत में फंस गई होगी। क्योंकि नदी में आगे पानी बहुत कम है।
विज्ञापन

उधर टीम का अनुमान है कि पानी में कूदने के बाद सुमन कहीं किनारे पर लगी होगी, जिसके बाद उसके ऊपर रेत चढ़ गई होगी। संभावना है कि वह कुछ किलोमीटर दूर निकल गई होगी। टीम ने तीन दिनों में लगभग 30 किलोमीटर के क्षेत्र में नदी का चप्पा चप्पा देख लिया है, किंतु अब तक सफलता नहीं मिली। युवती के पिता उदय शंकर ने बताया रोज सुबह गांव के जगनरायन, पूजन, किशन बिहारी, गुलाब चंद, हनुमंत लाल, मूरत, लालचंद, दीपचंद सहित लोगों को लेकर नदी के किनारे बेटी की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें