फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 25 हजार का इनामी टप्पेबाज गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाॅट टीम के सहयोग से कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बैंक से रुपये निकालकर घर जाते समय गड्डी बदलने वाले गिरोेह से जुड़े अंतरजनपदीय टप्पेबाज संजय को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। चोरी, टप्पेबाजी, धोखाधड़ी के कई मामलों में वह जेल भेजा जा चुका है। बस्ती जिले के विभिन्न थानों के अलावा बलरामपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर में उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। वाल्टरगंज थाने की पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंदन कुमार ने बताया कि स्वाॅट टीम प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को सुबह गैंगस्टर एक्ट थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी संजय कुमार निवासी लबदहा थाना हर्रैया को मुखबिर खास की सूचना पर मूड़घाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके खिलाफ हर्रैया थाने में 2015 में चोरी के दो, शस्त्र अधिनियम का एक केस दर्ज है। जबकि 2021 में मुंडेरवा थाने में चोरी, कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। कोतवाली में 2022 में लूट, नगर थाना में टप्पेबाजी के तीन केस, 2023 में वाल्टरगंज थाने में गैंगस्टर और न्यायालय के आदेश की अवहेलना का केस भी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें