बस्ती। गौर पुलिस ने ठेले पर बैठने को लेकर हुए मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बभनान कस्बे के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले अरविंद ने तहरीर देकर बताया कि 27 अप्रैल को नवीन सब्जी मंडी बभनान में विपक्षीगण ठेले पर बैठने की बात को लेकर गाली देने लगे। एतराज करने पर मारपीट शुरू कर दिए। बीच बचाव करने आए उनके भाई गोविंद को भी विपक्षियों ने मारापीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रेहान, उसके भाई चांद बाबू, लाल बाबू और पिता साहिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।