फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक दर्जन बकरियों की मौत, कई बीमार

Sun, 10 Aug 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। खुशहालगंज गांव में एक दर्जन बकरियों की मौत हो गई हैं और करीब दो दर्जन से अधिक बकरियां बीमार हैं। इससे पशुपालकों में दहशत है। पिछले दो दिनों बीमारी की चपेट में आने से खुशहाल गंज के शाह मोहम्मद की दो, जुम्मन की दो, दीन मोहम्मद की एक, अफजल की दो, मुन्नौवर अली व असालत की एक-एक, सलाहुद्दीन की दो समेत अन्य पशुपालकों की बकरियों की मौत हो चुकी है। पशुपालकों का कहना है की बकरियों को कंपकंपी लेकर बुखार, दस्त, मुंह में छाले पड़ जा रहे हैं। बारह से चौबीस घंटे में ही उनकी मौत हो जा रही है। गांव में करीब दो दर्जन से अधिक बकरियां बीमार हैं। लोग मेडिकल स्टोर से दवा लेकर उपचार कर रहे हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है। सीवीओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि चिकित्सक को गांव में निरोधात्मक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। अचानक बकरियों की मौत नहीं होती। बाढ़ क्षेत्र में ऐसी समस्या आ सकती है। लिवर फ्लू भी हो सकता है। लक्षण वाली बकरियों की जांच होगी। जरूरत पड़ने पर मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें