फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर डीजल चोर गिरोह का एक गिरफ्तार 17-08-25

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर डीजल चोर गिरोह का एक गिरफ्तार
विज्ञापन

विक्रमजोत। छावनी क्षेत्र में पठकापुर चौराहे पर अयोध्या जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े डीजल चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हाइवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चुराने की घटनाओं को कबूल किया है। आरोपी के पास से चाकू व नशीली दवाएं भी बरामद हुई हैं। शुक्रवार को फोरलेन पर छावनी पुलिस गश्त पर थी। पठकापुर के पास वाहन के इंतजार में खड़ा युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ करने लगी। तलाशी में एक चाकू और नशीली दवाएं भी बरामद हुईं। अपनी पहचान नादिर निवासी महाराजगंज थाना कोतवाली गोंडा बताया। छावनी थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में खतमसराय में गत दिन डीजल चोरी की घटना में संलिप्तता कबूल की है। उस समय ग्रामीणों के दौड़ाने पर चार चोर स्कार्पियो छोड़कर भाग निकले थे। एसओ ने बताया कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त है। नादिर पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें