पुरानी बस्ती। धनतेरस पर छह नवंबर को कृषि उत्पादन मंडी समिति के अमौली-बस्ती स्थित प्रधान मंडी स्थल पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होगा। इसमें मंडी के व्यापारी और आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, लखनऊ के मंडी निदेशक के निर्देश पर प्रदेश की सभी मंडियों में व्यापारियों की सहभागिता से दिवाली मनाने की पहल की गई है। इसी क्रम में मंडी समिति बस्ती की ओर से दीपोत्सव आयोजित किया जा रहा है। मंडी सचिव ने व्यापारियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। संवाद