फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिवारपुर गांव में बिजली के टाॅवर पर चढ़ा सनकी युवक, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
कप्तानगंज के परिवारपुर गांव में टावर पर चढ़ा युवक पुलिस की हिरासत में-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के परिवारपुर गांव में शनिवार की रात एक सनकी युवक हाईटेंशन बिजली के टाॅवर पर चढ़ गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने समझा बुझाकर किसी तरह चार घंटे बाद युवक को नीचे उतारा। तब जाकर सबने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवक को पकड़ कर न्यायालय भेजा। एसडीएम ने उसे जेल भेज दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परिवारपुर गांव का रहने वाला मनीष कुमार पुत्र राम राज काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा हैं। शनिवार की रात 11:30 बजे वह गांव के विजयपाल सिंह के घर के सामने लगा हाई टेंशन बिजली के टाॅवर पर चढ़ गया। जब वह ऊपर पहुंचा तो गांव को गाली देते हुए हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर। सूचना पर एसओ आलोक श्रीवास्तव, सीओ कलवारी सजंय सिंह, महराजगंज के चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी सहित काफी संख्या में फोर्स पहुंच गई। लगभग चार घंटे तक समझाने बुझाने के बाद वह भोर 3 बजे किसी तरह से टाॅवर से उतरा तो भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें