फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोचिंग गई किशोरी के अपहरण की कोशिश, दो हिरासत में

Wed, 26 Jul 2023 10:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पुलिस ने मोबाइल फोन के कॉल डिटेल की मदद से जांच की तो सारा मामला सामने आया। एसएसपी मानुष पारिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपी हिरासत में हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में झंगहा थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रही किशोरी का अपहरण करने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार पहिया वाहन सवारों ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया था, लेकिन बाइक से पीछे से किशोरी के घरवालों को आता देखकर छोड़कर भाग गए। मंगलवार को पुलिस ने अपहरण की कोशिश करने की धारा में केस दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि किशोरी की युवकों से बातचीत होती थी। वह कहीं जाने के फिराक में थी, लेकिन उसी समय परिजन बाइक से आए गए तो आरोपी भाग गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्याल में बवाल मामला: कुलपति व कुलसचिव पर हमले के आरोपी दस छात्र होंगे निष्कासित
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किशोरी ने पिता ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि बेटी बरही गांव के पास कोचिंग पढ़ने जाती है। वह कोचिंग से निकली थी, तभी चार पहिया वाहन सवार लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और लेकर जाने लगे। इसी दौरान घर के एक सदस्य की नजर पड़ गई और वह पीछे लग गया। चार पहिया वाहन सवारों की नजर जैसे ही बाइक से पीछे आ रहे किशोरी के परिजन पर पड़ी तो वह किशोरी को गाड़ी से उतारकर भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल फोन के कॉल डिटेल की मदद से जांच की तो सारा मामला सामने आया। एसएसपी मानुष पारिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपी हिरासत में हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें