वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के भादी व पैड़ा चौराहे पर कई दुकानों के ताले तोड़ कर नगदी व सामान गायब करने और बाइक चुराने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी तिलकराम ने तहरीर देकर बताया था कि उनके लड़के अमर जीत की बाइक चोरी हो गई है। वहीं पैड़ा निवासी चंद्रिका ने शिकायत किया था कि उनके किराने की दुकान का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये नगद चोराें ने चुरा लिया। इसी के साथ ही वाल्टरगंज निवासी राकेश ने तहरीर देकर शिकायत किया था कि उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने दस हजार रुपये नगद व लगभग 25 हजार का सामान चोरी हो गया था। इसी के साथ ही मझरिया निवासी संदीप ने शिकायत किया था कि उनके पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने 3100 रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। बताया कि इन सभी मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद