बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मेढईया शुक्ल गांव में 18 वर्षीय युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। वहां की सोनी पत्नी संतराम ने तहरीर दी कि उसके बेटे शिवा को क्षेत्र के रजवापुर निवासी अजय व आयुष ने 23 सितंबर को मोबाइल कॉल करके बुलाया और फिर अपहरण कर छिपा दिया गया। जब उसने अपने बेटे के बारे में जानकारी मांगी, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर लिया है। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। संवाद