लालगंज। लालगंज बाजार निवासी किराना व्यापारी विजय कुमार (37) पुत्र रामचंद्र ने शुक्रवार को शाम सात बजे पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दी। जब वह नदी में डूबने लगे तो जान बचाने के लिए शोर मचाया। आवाज को सुनकर पुल पर मौजूद लोगों में प्रेम कुमार अग्रहरी भी नदी में कूद गए। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद विजय कुमार को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला और परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंपा गया। आसपास के लोगों ने बताया कि विजय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। करीब सात साल से उनका मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है। संवाद