विक्रमजोत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर परशुरामपुर थाना क्षेत्र के माचा गांव के पास शुक्रवार देर रात निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी सुभाष श्रीवास्तव (48) पुत्र स्व राम कुमार बाइक लेकर गांव के करीब ही माचा गांव में एक बहु भोज में सम्मिलित होकर घर लौट रहे थे। गोरखपुर अयोध्या हाइवे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तर ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रेलर को पकड़ कर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। सुभाष के परिवार में पत्नी, दो लड़कियां व एक लड़का है। एक लड़की की शादी हो चुकी है और दूसरी की शादी आगामी जून में होनी तय है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन को पकड़ लिया गया है ।