फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संतुलित भोजन से कम होगा हृदय रोग का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विश्व हृदय दिवस पर सोमवार को जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम हुए। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित भोजन पा जोर दिया गया। सीएमओ कार्यालय पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। एडी हेल्थ डाॅ. रामानंद ने हस्ताक्षर बैनर पर पहले हस्ताक्षर कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, डिप्टी सीएमओ डाॅ. एसबी सिंह, डाॅ. एके चौधरी ने भी हस्ताक्षर किया। एडी हेल्थ ने कहा कि इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य यह रहता है कि लोग हृदय के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे। हृदय स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। आज के समय में लोगों का खानपान व दिनचर्या बहुत अलग रहता है। लोग न तो समय से सोने पर ध्यान देते है न ही संतुलित भोजन पर। यही कारण है कि लोग हृदय रोगी हो जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें