फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारीजेत गांव में लगे 63 केवी के ट्रांसफार्मर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार के बारीजेत गांव में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जलने लगा। ट्रांसफार्मर से तेज लपटें और धुआं उठता देख अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली निगम को दी। सूचना मिलते ही निगम ने आपूर्ति बंद कर दी। देर शाम तक कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की। विद्युत उपकेंद्र चौबाह के अवर अभियंता मनोज कुमार सरोज ने बताया कि ओवरलोड और उमस के कारण ट्रांसफार्मर के केबल में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही सप्लाई बंद करा दी गई थी। तुरंत मौके पर लाइनमैन रमेश कुमार को भेजकर केबल लगाया गया। जिससे सप्लाई बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें