गौर थाना क्षेत्र के साड़ी कल्प गांव में शनिवार की सुबह भोजन और पानी की तलाश में एक अजगर गांव में पहुंच गया। गांव निवासी श्रीराम पांडेय के घर के सामने बने पुराने मकान में जाकर छिप गया। घर वालों ने जब देखा तो लोग सन्न रह गए।
गांव से बड़ी संख्या में लोग अजगर को देखने के लिए इकट्ठा हो गए। इसके बाद सर्प मित्र अजय को सूचना दी गई। अजय अपनी टीम के साथ साड़ी कल्प गांव में पहुंचे और बहुत ही सुरक्षित तरीके से अजगर का रेस्क्यू किया। उसे नदी किनारे क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
अजय ने बताया कि इस समय गर्मी बहुत अधिक हो रही है। ऐसे में अजगर और दूसरे जहरीले जीव पानी और भोजन की तलाश में आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की। रेस्क्यू किए गए अजगर का वजन 25 किलोग्राम था।