बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 6 दिसंबर को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन आलोक द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें निषिद्ध प्रकार के वादों को छोड़कर सभी प्रकार के वादों की सुनवाई होगी। जिसमें राजस्व, चकबंदी, स्टांप, अविवादित दाखिल खारिज के मामले, भू राजस्व अधिनियम की धारा 28, 33/39, 33ए एवं 41 तथा जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम की धारा 176 के वाद, आपराधिक वादों, परकाम्य लिखित अधिनियम की धारा138, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद आदि मामले शामिल हैं।