फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती ने खिताब पर कब्जा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्थानीय अमर शहीद सत्यवान सिंह रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे राज्य जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल में सोमवार को मेजबान बस्ती ने लखनऊ की टीम को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। फाइनल मुकाबले मेें लखनऊ की टीम अपेक्षाकृत प्रदर्शन नहीं कर पाई और फाइनल मुकाबला हार गई। डीएम अनिल कुमार दमेले ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इसके पूर्व सुबह खेले के गए सेमीफाइनल मुकाबलों में लखनऊ ने फैजाबाद को 23-11 और बस्ती ने आजमगढ़ को 27-21 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दोपहर ढ़ाई बजे के करीब फाइनल मुकाबला मेजबान बस्ती और लखनऊ के बीच प्रारंभ हुआ। लखनऊ की टीम बस्ती के अपेक्षा मजबूत मानी जा रही थी। लेकिन बस्ती की टीम शुरू से ही मैच में हावी रही। पहले हाफ में बस्ती की टीम ने 11-6 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में भी बढ़त का सिलसिला जारी रहा। टीम ने यह मुकाबला 23-11 के अंतर से जीत लिया। बस्ती की ओर से अक्षय चौधरी और मोहम्मद आसिफ 5-5 गोल, जबकि रामकुमार और कौसर ने 3-3 गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। बस्ती की जीत का मुख्य श्रेय गोलकीपर कृष्ण कुमार सिंह को है, जिसने लखनऊ के खिलाड़ियों के तमाम आक्रमण को अपनी चालाकी और फुर्ती से नाकाम कर दिया। लखनऊ टीम के राहुल और मोहित ने 4-4 गोल किये। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए खेले गये मैच में आजमगढ़ ने फैजाबाद को 13-9 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायकों में बरेली केे मोहम्मद इरशाद, वाराणसी के आशीष गुप्ता और ब्रजेश्वर, इलाहाबाद के संदीप राय, अजय श्रीवास्तव, सहारनपुर के रविकांत और फैजाबाद के परविंदर सिंह शामिल रहे। इस मौके पर हैंडबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर, डा. आरजी सिंह, हैंडबाल संघ के जिला सचिव अजय श्रीवास्तव, सरिता चौधरी, सुगंध यादव, रणधीर यादव, सर्वेश्वरदयाल श्रीवास्तव, सुनील मिश्र, जियाउर्रहमान, एसबी सिंह, शिवशंकर, मंतूराम, पंकज , रामवृक्ष, सीपी, प्रवीण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें