फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के दिन भी जारी रहा मिल बचाने का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती चीनी मिल बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को दीपावली के दिन बनकसही गांव के प्रधान के नेतृत्व में धरना जारी रहा।
विज्ञापन

मिल गेट पर जारी 42वें दिन के धरने को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान मोहम्मद इसहाक ने कहा कि मिल बंद होने से किसानों व श्रमिकों के परिवार पर भुखमरी का संकट खड़ा हो जाएगा। मगर सरकार मिल प्रबंधन के आगे झुक गई है। आज दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के दिन किसान व श्रमिक अगर मिल बचाने के आंदोलन की लड़ाई लड़ रहा है तो राजनेताओं को सोचना चाहिए। श्रमिक नेता सूर्यमणि चतुर्वेदी, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, राकेश कुमार पंाडेय, मुस्ताक अहमद, केके त्रिपाठी, गिरजा शंकर चौधरी, जयप्रकाश सिंह, तिलकराम, सतीश सिंह, श्याम मनोहर जायसवाल ने भी धरने को संबोधित किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार मिश्र, दिनेश सिंह, कपिल, बुद्धिराम, राम सुमेरन, मोहनलाल, निजात अली, जावेद, अयूब खां, हबीबुल्लाह, इस्हाक अहमद, अब्दुल वकील, साबिर अली, रणजीत सिंह, प्रवीण सिंह, राज कुमार चतुर्वेदी, आनंद मिश्र, ओमप्रकाश यादव सहित अन्य किसान व श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें