बस्ती। कोर्ट पर पेशी में ले जाए गए अभियुक्त ने काफी देर तक बखेड़ा किया। बाद में पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को जिला जेल से विश्वजीत निवासी पकड़ी चौहान थाना दुबौलिया को रिमांड पर पेश किया गया। उसके पिता भी इसी मुकदमे में पेश किए गए थे। जेएम सेकेंड कोर्ट में पेश किए जाने के बाद विश्वजीत ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। वह अजीब तरह की हरकत करने लगा। काफी देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने फोर्स उसे शांत कराया।