फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों और मजलूमों को न्याय मिलेगा : जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन की ओर से शनिवार को नवागत जिला जज ओमप्रकाश त्रिपाठी का स्वागत किया गया और पूर्व जिला जज जयजय राम पांडेय को विदाई दी गई।
विज्ञापन

आयोजित समारोह में नवागत जिला जज ने कहा कि गरीबों और मजलूमों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार एवं बेंच एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों को मिलकर वादकारियों को न्याय दिलाने का सर्वोत्तम प्रयास करना चाहिए। पूर्व जिला जज ने कहा कि दोनों न्यायाधीशों को एक मंच पर लाकर बार एसोशिएशन ने सराहनीय कार्य किया है। कहा कि बस्ती की धरती पर कानून लिखा जाता है। बार को हमेशा परिवार का हिस्सा समझा गया। सीजेएम संजय कुमार ने भी इस प्रयास के लिए बार एसोसिएशन की सराहना की। सिविल बार के अध्यक्ष गोपाल चंद्र पांडेय ने कहा कि 10 महीने के कार्यकाल में पूर्व जिला जज ने किसी का अहित नहीं किया। महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ल ने जिला जज के असामयिक स्थानांतरण पर दुख व्यक्त किया। वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र नाथ पांडेय ने पूर्व जिला जज को भला इंसान बताया। कार्यक्रम का संचालन चिंतामणि पांडेय ने किया। न्यायाधीश रामप्रीत द्विवेदी, जयप्रकाश त्रिपाठी, आईडी दूबे, फूलचंद्र पटेल, एसके पासवान, उमेश कुमार, आलोक द्विवेदी, सैफ अहमद, महेंद्र सिंह, अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह, परिपूर्णानंद पांडेय, रविप्रताप सिंह, रविशरन सिंह, नरेंद्र पांडेय, प्रदीप कुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें