बस्ती। 47वीं यूपी एनसीसी बटालियन बस्ती के कमांडिंग आफिसर कर्नल एसपी सोनी के दिशा-निर्देश में खैर इंटर कालेज के प्रांगण में एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में खैर इंटर कालेज जीआरएस इंटर कालेज, एपीएनपीजी कालेज किसान इंटर कालेज, किसान डिग्री कालेज के 350 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य खैर इंटर कालेज जमालुद्दीन रहे। सबसे पहले कैडेटों ने ड्रिल का अभ्यास किया। इसके बाद कालेज वाइज कैडेट ने मार्चपास्ट किया। अतिथियों ने मार्च पास्ट को सलामी दी। लेफ्टीनेंट तफज्जुल हुसेन के दिशा-निर्देशन में कैडेटों ने मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कैप्टन आरए त्रिपाठी ने कैडेटों को एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। खैर स्कूल के प्रधानाचार्य ने एनसीसी के ध्येय एकता और अनुशासन पर वृहत प्रकाश डाला और कैडेटों में कर्तव्य निष्ठा एवं देश भक्ति का जज्बा भरा। इस मौके पर मेजर बलराम प्रसाद, कैप्टन डा. एचपी चौधरी, सूबेदार मेजर एनएम राई, सूबेदार अहमद, एनसीसी अधिकारी व फौजी सिविलियन स्टाफ, अंडर आफिसर सुशील कुमार, रोशन चौधरी, विजय, संध्या, संजू व हरिराम मौजूद रहे।