बस्ती। महरीखांवा स्थित आक्सब्रिज सेंट्रल स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रुशाली प्रथम, अतुल द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम की शुरूआत प्रबंधक वंदना पाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद बच्चाें ने अपनी चित्रों को कागज पर उकेरा। शैलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कला ही जीवन का आधार होता है। बच्चों के बेहतर विकास के लिए जीवन में कलात्मक गतिविधियों का आयोजन जरूरी है। इस अवसर पर सर्वेंदु पाल, प्रशांत त्रिपाठी, अर्चना जायसवाल, शिवांगी दुबे सहित कालेज के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।