बस्ती। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी ने कुल 94 असलहों को जमा करने में छूट प्रदान की है। डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने बैठक के दौरान सहूलियत दिए जाने पर विमर्श किया। शस्त्र जमा न करने के अनुमति के लिए 100 आवेदन पत्र प्राप्त बताए गए। इसमें से 6 आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया गया।
डीएम ने बताया कि तहसीलों में उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कर असलहों को जमा करने से छूट प्रदान करने की समीक्षा करेंगे। कोतवाली क्षेत्र में अब भी 187 असलहें जमा नहीं हो सके हैं। सीओ सदर ने बताया कि 100 असलहे अनटेेसेबुल हैं। डीएम ने इस संबंध में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। 40 असलहे ऐसे हैं, जो बस्ती के निवासी हैं तथा अन्य जनपदों या राज्यों में शासकीय सेवा में है। डीएम ने निर्देश दिए कि अवशेष 47 असलहे जमा कराकर रिपोर्ट प्रेषित करें। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एडीएम कमलेश चंद्र, एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक, सीओ सदर विनय सिंह चौहान मौजूद रहे। संवाद