फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिले-शिकवे दूर,लौटी गृहस्थी की खुशियां

Sun, 25 Nov 2018 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में परामर्श केंद्र पर परिवार को मिलाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। कहते-सुनते मामूली बातें इतनी असर कर गईं कि जो कल तक विवाह को सात जन्म का बंधन बताते नहीं थक रहे थे, वह हाथ छुड़ाकर अलग दुनिया बसाने की जिद पर अड़ गए थे। रास्ते अलग करने में बवाल झगड़ा न हो, इसके लिए मामला पुलिस के पास चला गया। एसपी दिलीप कुमार ने बताया कि एक-दो बार बात करने पर अनुमान लग गया कि केवल मनभेद के कारण दो परिवारों में अशांति है, तब परिवार परामर्श केंद्र को दोनों प्रकरण सौंपे गए। रविवार को वैचारिक मतभेद दूर करते हुए वाल्टरगंज थाने के गनेशपुर की सुनीता पत्नी विजय कुमार और सोनहा थाने के टेढ़ी कुइयां के अब्दुल रहमान व उनकी पत्नी ऊबिया का सुलह-समझौता कराया। सभी नए सिरे से गृहस्थी की गाड़ी खींचने का खाका खींचते घर लौटे। महिला एसआई पूनम श्रीवास्तव, आरक्षी जयश्री यादव ने बताया कि इनके परिवार छोटी-छोटी बात को लेकर संबंध टूटने के कगार पर था। सदस्यों ने समस्या की परख कर सुझबुझ से पति-पत्नी के बीच कलह दूर करने में कामयाबी हासिल की। केंद्र के सदस्य कुलदीप मिश्र, श्याम बिहारी वर्मा, वीपी शुक्ल, आरक्षी सिकंदर ने संयुक्त प्रयास करके उन्हें एक साथ रहने को राजी किया। एसपी दिलीप कुमार ने लगातार कामयाबी हासिल करने वाली परिवार परामर्श केंद्र की साख बढ़ी है, जिसके लिए केंद्र की टीम बधाई की पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें