फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में पहुंचे अधिकारी, जांचे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

फोटो
गांव में पहुंचे अधिकारी, जांचे हालात
विद्यालयों, शौचालय व हैंडपंपों की देखी व्यवस्था
भानपुर। प्राथमिक विद्यालयों में बदहाल शौचालयों और हैंडपंपों को लेकर बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित खबर को संज्ञान लेकर बीडीओ और एडीओ पंचायत रामनगर ने गांवों में पहुंचकर व्यवस्था देखी। खामियों को तत्काल ठीक कराने के लिए उन्होंने संबधित सेक्रेट्री व प्रधान को निर्देश दिए। रामनगर, बारहकोनी और भैसहियां खुर्द के विद्यालयों की जांच बीडीओ हरिश्चन्द्र ने की, जबकि परसाकुतुब और भानपुर में एडीओ पंचायत रामचंद्र वर्मा ने स्थिति का जायजा लिया। रामनगर और बारहकोनी मे शौचालय के टूटे दरवाजों को बदलवाने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देशित किया। भैसहियां में बीडीओ ने बच्चों को हैंडपंप का दूषित पानी न पीने को कहा। विद्यालय परिसर में लगे आंगनबाड़ी के नल का प्रयोग विकल्प के रूप में करने की सलाह दी। बीडीओ ने कहा कि कमियां ठीक कराने के लिए सेक्रेट्री और प्रधान को निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्था ठीक न होने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें