फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला फीता बांध कर्मचारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
प्रदर्श्ान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

बस्ती। नई पेंशन व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों ने सोमवार को विरोध जताया। राज्य संयुक्त परिषद के बनैर तले राज्य कर्मचारियों ने सामूहिक विरोध प्रदर्शन कर नई पेंशन का काला दिवस मनाया। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किए जाने को लेकर बांहों पर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन के लिए कर्मचारी विकास भवन परिसर में एक जुट हुए थे। जहां निकलकर जुलूस कलेक्ट्रेट तक गया। जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि 60 वर्ष की उम्र तक राजकीय सेवा करने वाला कर्मचारी पेंशन से वंचित रहेगा। वहीं सांसद व विधायक मात्र शपथ लेने के बाद ही आजीवन पेंशन के हकदार हो जाते हैं। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल एवं जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी और शिक्षक पेंशन से वंचित किए जाने का जवाब केंद्र सरकार को भविष्य में देंगे। गत 13 वर्षों से कर्मचारी अपनी जायज मांग को लेकर आंदोलित हैं। इस मौके पर संगठन मंत्री प्रमोद शुक्ल, संतोष राव, राकेश पांडेय, शीतल गुप्ता, राम प्रसाद, विमल, उदय प्रताप पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें