फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रात में एक घंटा अंधेरे में रहे 9 हजार उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- गिदही के पास 33 केवी लाइन का पंचर हो गया था इंसुलेटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पुरानी बस्ती से बुधवार देर रात आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र से संचालित चारों फीडरों से आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को सांसत झेलनी पड़ी। हालांकि बारिश के चलते मौसम ठंडा था, जिससे गर्मी से राहत मिली। जानकारी के अनुसार, करीब एक घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पुरानी बस्ती उपकेंद्र से चार फीडर संचालित किए जाते हैं। जिनमें पांडेय बाजार, हथियागढ़, पुरानी बस्ती, दक्षिण दरवाजा शामिल हैं। इन फीडरों के सहारे करीब नौ हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बुधवार रात करीब 11.10 बजे 33 केवी लाइन का इंसुलेटर पंचर होने के कारण उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित हो गई। उपखंड अधिकारी प्रथम राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि गिदही के पास इंसुलेटर पंचर हुआ था। इसे ठीक करने में करीब 50 मिनट लग गए। बताया कि रात करीब 12 बजे आपूर्ति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें