फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला समन्वयक के निरीक्षण में उपस्थित मिले 89 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। क्षेत्र के आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का सोमवार को जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुनील त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। वह पहले पूर्व माध्यमिक पिपरपाती पहुंचे जहां सहायक अध्यापक रवि तिवारी अनुदेशक अनूप सिंह, सरिता और संजय गिरी उपस्थित मिले। उन्होंने छात्र व शिक्षक उपस्थिति पंजिका की जांच की। पंजिका में 108 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष महज 89 उपस्थित मिले।उन्होंने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश शिक्षकों को दिया। बच्चों से पढ़ाए गए विषयों के बारे में जानकारी ली। सहायक अध्यापक रवि तिवारी से डीबीटी के बारे में जानकारी लिया। रवि ने बताया कि 96 बच्चों का डीबीटी भरा गया है। विद्यालय में दिव्यांग शौचालय न पर निर्माण कराने का निर्देश दिया। यहां से वह प्राथमिक विद्यालय भरवलिया टिकुईया पहुंचे। जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रियंका यादव, शिक्षामित्र नीलम उपस्थित मिलीं। शिक्षकों ने उन्होंने बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें