सिपाही भर्ती परीक्षा आज : सुबह सात बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुलिस भर्ती परीक्षा शुक्रवार को जिले के 12 केंद्रों पर होगी। इसमें करीब 8500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रत्येक पाली में 4250 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
परीक्षा के नोडल पुलिस अधिकारी एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि 10 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए तीन घंटे पहले सात बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। इसी प्रकार तीन बजे से शुरू होने वाली शाम की पाली के लिए अभ्यर्थियों को 12 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना है। परीक्षा में 425 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा 12 केंद्र और इतने ही सहायक केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो परीक्षा प्रभारी बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो परीक्षा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 40 शिक्षक रिजर्व रखे गए हैं।
...
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र शहर में ही हैं। इनमें जीजीआईसी, जीआईसी, महिला पीजी काॅलेज, किसान इंटर काॅलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर काॅलेज, एपीएन पीजी काॅलेज, शिव हर्ष किसान पीजी काॅलेज, जीआरएस इंटर काॅलेज, आर्य कन्या इंटर काॅलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज, श्रीमती कृष्ण मुरारी इंटर काॅलेज आदि शामिल हैं।