फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हनुमान बाग चकोही पहुंचे 84 कोसी परिक्रमा के श्रद्धालु

Sun, 09 Apr 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बस्ती : धर्म ध्वजा लेकर परिक्रमा का नेतृत्व कर रहे महंत गयादास।
विज्ञापन
दुबौलिया(बस्ती)। 84 कोसी परिक्रमा के श्रद्धालु छावनी के राम रेखा मंदिर परिसर से शनिवार भोर में हनुमान बाग चकोही के लिए रवाना हुए। दिन निकलने से पूर्व ही श्रद्धालुओं के हनुमान बाग चकोही पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हनुमाग बाग पहुंचकर श्रद्धालुओं से स्नानकर पूजन-अर्चन शुरू किया।
विज्ञापन

राम रेखा मंदिर से हनुमान बाग चकोही तक रास्ते में बिशेषरगंज, कसैला और समौड़ा में स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों व पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। रास्ते में जगह-जगह स्टाल लगाकर उन्हें जलपान कराया। हनुमानबाग चकोही में स्थानीय लोगों की मदद से श्रद्धालुओं के लिए दोपहर में भोजन का प्रबंध किया गया था। मंदिर पहुंचने पर परिक्रमा में शामिल साधु-संतों ने पंच अग्नि जलाकर धूनी रमानी शुरू कर दी। तेज धूप में संतों का धूनी रमाना स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल बना रहा।
परिक्रमा का नेतृत्व कर रहे महंत गयादास ने बताया कि रविवार भोर में श्रद्धालु हनुमानबाग चकोहीसे शेरवाघाट पहुंचेंगे। यहां से नाव के सहारे सरयू नदी पार कर अयोध्या जिले के शृंगी ऋषि आश्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। बस्ती में परिक्रमा यात्रा करीब 25 किलो मीटर पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें