फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 339 बूथों पर 8335 को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 339 बूथों पर 8335 को लगा टीका
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण के क्रम में सोमवार को 339 बूथों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 8,335 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।
इस अभियान के दौरान 112 को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। जबकि 2254 किशोर-किशोरियों को भी टीका लगा। वहीं, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों पर जहां पहुंचने वालों को टीका लगाया गया। वहीं, गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। नोडल अधिकारी नगरीय डॉ. एके कुशवाहा व अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में शहर के कई जगहों पर कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) से भी टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें