रोजगार मेला : 250 पदों के सापेक्ष 82 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय व जनसेवा संस्थान कप्तानगंज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रामराज बलराजी देवी इंटर कॉलेज चिलमा बाजार में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 250 पदों के सापेक्ष 114 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के आधार पर भारत शीट लिमिटेड ने मशीन ऑपरेटर पद के लिए 82 अभ्यर्थियों का चयन किया।
सभी को ऑफर लेटर दिया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि ग्रामीण इलाकों के युवाओं के लिए नियमित रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कंपनी की एचआर रितु गंगवार का आभार व्यक्त किया।
स मौके पर प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार चौधरी, प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार वर्मा, फूल चंद्र यादव ,सुरेंद्र कुमार वर्मा ,आशीष कुमार, शोभनाथ आनंद, मिश्री लाल, लालजी वर्मा, राम नयन यादव आदि मौजूद रहे।