फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर हत्याकांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाने के आमा भुजैनिया निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर मंटू हत्याकांड के दो वांछित अभियुक्तों को वाल्टरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 14 दिसंबर रात ट्रैक्टर लेकर घर लौटते समय तीन बाइक सवारों ने चालक को गोली मार दी थी। ट्रैक्टर मालिक नितीश शुक्ल की तहरीर पर बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को विनोद चौधरी और रमेश चौधरी निवासी ककरहिया थाना सोनहा को सल्टौआ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया था कि पहले स्कार्पियो वालों से देवनाथ का विवाद हुआ। पीछे से पहुंचे कृष्ण यादव सेेे भी उसकी कहासुनी होने लगी। उस समय कृष्णा अकेला था, इसलिए वह देवनाथ के डांटने पर धमकी देते हुए भाग लिया लेकिन कुछ ही देर बाद गांव के रमेश और विनोद को लेकर दोबारा पहुंचा और तमंचे से देवनाथ उर्फ मंटू के सीने में गोली मार दी। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त कृष्णा को घटना की रात ही दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें